विजेता टीम को पुरस्कृत करते प्रभुनाथ यादव व अन्य।
उजारनाथ। रामनवमी के मौके पर सिंदुरिया बुजुर्ग गांव स्थित मां कंकाली मंदिर परिसर में बुधवार को दुक्की क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। इसमें आईटीआई कप्तानगंज की टीम ने मडुआडीह थाना को पांच रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आटीआई कप्तानगंज की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी महुआडीह थाना की टीम आठ ओवर में महज 50 रन बनाकर आउट हो गई। राहुल को मैन आफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इलियास अंसारी, एसआई सच्चिदानंद, ग्राम प्रधान जाहिर हुसैन और प्रभु यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। तबरेज आलम व अंकुश ने अंपायरिंग की। अंत में विजेता और उपविजेता टीम को आयोजकों की तरफ से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान उमेश यादव, पूर्व प्रधान बिजली, संजय यादव, योगेश, असलम अंसारी, नथुनी यादव, मुस्तकीम अली, अवधेश कुशवाहा, गोरख कुशवाहा, सद्दाम अंसारी, सिनोद कुशवाहा, मैनुद्दीन आदि मौजूद रहे।