फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएचसी के कंप्यूटर कक्ष से सामान गायब, चोरी की आशंका

Fri, 29 Mar 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुबेरस्थान। सीएचसी के कंप्यूटर कक्ष से जरूरी सामान गायब हो गए हैं। कंप्यूटर कक्ष में तैनात डीईओ ने चोरी की आशंका जताई गई है लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि कंप्यूटर कक्ष में ताला बंद था। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन

सीएचसी कुबेरस्थान में तैनात डीईओ राजू मद्धेशिया ने बृहस्पतिवार को सीएचसी प्रभारी को पत्र लिखकर बताया कि सीएचसी के कंप्यूटर कक्ष से प्रिंटर वायर, यूएसबी केबल व पावर बोर्ड गायब हो गया है। डीईओ ने लिखा है कि कंप्यूटर कक्ष की चाबी उसके अलावा बीएएम फारुख हाशमी तथा एक और आदमी जो सीएचसी का स्टॉफ नहीं है, उसके पास रहती है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। डीईओ ने बताया कि जब कंप्यूटर कक्ष का ताला टूटा नहीं है और कक्ष के अंदर रखा सामान गायब हो गया है। सीएचसी के आसपास के लोगों का कहना है कि पहले कंप्यूटर कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगा था लेकिन बाद में अस्पताल प्रशासन ने इसको हटा दिया। सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों ने आरोप लगाया है कि कस्बे का एक दलाल कंप्यूटर कक्ष में ही बैठकर अपनी गतिविधियों को चलाता है। इस संदर्भ में सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरज सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। सीएचसी की ओर से थाने को तहरीर भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें