फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छाए रहेंगे बादल...नहीं होगी बारिश

Sat, 09 Nov 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। आने वाले पांच दिनों तक जिले का मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान आसमान में छिटपुट बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने का अनुमान नहीं है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से कुशीनगर जिले के पांच दिनाें के मौसम का पूर्वानुमानित जारी किया गया है। उसके अनुसार मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, आसमान में छिटपुट बादल छाए रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 22 सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय सापेक्षिक आर्दता 81 से 90 प्रतिशत और शाम के समय 61 से 69 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमान के दौरान 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें