फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टूटे एलटी तार जोड़ने में लग गए आठ घंटे

Tue, 02 Jul 2024 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। चिउटहा गांव में सोमवार को करीब आठ बजे आबादी के बीच एलटी तार टूटने से अफरातफरी मच गई। शिकायत के आठ घंटे बाद टूटे हुए तार को ठीक कर लाइनमैनों ने आपूर्ति बहाल की। बिजली नहीं होने से गांव वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के बिजली उपकेंद्र के भुजौली फीडर से चिउटहा गांव की बिजली आपूर्ति होती है। सुबह करीब आठ बजे एलटी तार टूट गया। तार टूटने से अफरा-तफरी मच गई। गांव वालों ने इसकी सूचना जेई और लाइनमैन को दी। इसके बाद आपूर्ति बंद की गई। लोगों ने तार टूटने की शिकायत दर्ज कराई। लेकिन शाम करीब चार बजे लाइनमैन पहुंचे और तार को ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई। गांव वालों का आरोप है कि तार जर्जर हो चुका है। स्पार्किंग होती है और तार टूटकर गिर जाता है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। शिकायत दर्ज कराने के काफी देर बाद खराबी को लाइनमैनों ने ठीक किया। जेई राजाराम सागर ने बताया कि बारिश के चलते फाल्ट की अधिक शिकायतें आ रही है। काम का दबाव अधिक होने के कारण तार को ठीक करने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें