फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य धारा से जुड़ने के लिए किन्नरों का राजनीति में आना जरूरी : पायल

Mon, 30 Sep 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सोहरौना स्थित सपा जिला कार्यालय में रविवार को समाजवादी किन्नर सभा की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष पायल सिंह ने किन्नरों को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राजनीति में आने का आह्वान किया। बैठक में गुड्डी किन्नर को कुशीनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

किन्नर सभा के प्रदेश अध्यक्ष पायल सिंह ने कहा कि किन्नरों को समाज में सामान्य व्यक्ति की तरह जीवन जीने समेत अन्य कार्य करने का अधिकार है। लेकिन समाज के कुछ लोगों की उदासीनता से अभी किन्नरों को पूर्णतया सामाजिक अधिकार नहीं मिल पा रहा है। इसलिए अपना अधिकार पाने के लिए किन्नरों को भी राजनीति में सक्रिय होना चाहिए। बैठक को महाराजगंज नगर पालिका के अध्यक्ष पुष्प लता मंगल, निरमेश मंगल, सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद शुकरूल्लाह अंसारी, डॉ. पीके राय, राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव मुन्ना, चंद्रजीत यादव, पुरंदर प्रताप यादव, भोला यादव, श्रीराम आधार कुशवाहा आदि ने संबोधित कर पार्टी की मजबूती और दस अक्तूबर को पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।
इस दौरान ओम प्रकाश यादव, निठुरी राजभर, रविंद्र कुमार वर्मा, वाजिद अली, राकेश सिंह सै़थवार, देवेंद्र यादव, मोहम्मद आजम अंसारी, आदर्श मणि त्रिपाठी, राम लखन यादव, अशोक यादव, श्रीराम सुचित कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, अनूप सोनी, कन्हैया मौर्य, करन चौहान, सिकंदर आलम, शमशाद उर्फ सोनू संजीव सिंह, सनौवर अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें