फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विद्यार्थियों में प्रतिभा जागृत करना जरूरी

Tue, 03 Sep 2024 06:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। शोधार्थी नीति आयोग की तरफ से सोमवार को प्राथमिक विद्यालय चिरगोड़ा में ऑपरेशन स्किल का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं की विषयों में दक्षता बढ़ाने के लिए कई तरकीब बताए गए।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक नित्यानंद मिश्र ने कहा कि छात्र-छात्राओं को निपुण भारत के मानक अनुसार गणित और भाषा विषय पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने पहाड़ा, जोड़-घटाना, गुणा-भाग, अंग्रेजी विषय में तुकांत शब्द और विज्ञान विषय में जल-जांच सिखाते हुए कई जानकारी दी। इस दौरान सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान सहायक अध्यापक राम महेश, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

0

बुनियादी शिक्षा मजबूती होने पर विद्यालय होगा निपुण
खड्डा। बच्चों के प्राथमिक शिक्षा की बुनियाद मजबूत कर उन्हें निपुण बनाया जा सकता है। इसके लिए प्रशिक्षण में मिली जानकारी को शिक्षक अपने कक्षा में शिक्षण के दौरान विद्यार्थियों तक पहुंचाना होगा। ये बातें बीईओ अमित कुमार चौहान ने कही। वे मंगलवार को बीआरसी परिसर में आयोजित शिक्षकों के प्रशिक्षण को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भीतर अधिगम स्तर ऊंचा करने के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं को विद्यार्थियों तक पहुुंचाने में शिक्षक कार्य करें। इसके बाद संजय कुमार उपाध्याय, रामकुमार मिश्र, इजहार अंसारी, मनोज कुमार, कुंवर प्रताप गुप्त आदि ने शिक्षकों को पाठ्यपुस्तक, कार्यपुस्तिका, प्रिंटरिच सामग्री, गणित किट आदि के उपयोग के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान रामप्रवेश यादव, विवेकानंद त्रिपाठी, विशाल, दिलीप मिश्र, मनोज कुमार, सरीता सिंह, सरिता जायसवाल, अन्नू गुप्ता, आशा शर्मा, पंकज सिंह, रामलाल, अनिमेष आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें