फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुरीतियों के खिलाफ खड़ा होना सबकी जिम्मेदारी

Wed, 20 Mar 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पिपरा कनक गांव ​में जलसे में नात शरीफ पढते सोहराब कादरी देवरिया।
विज्ञापन
समउर बाजार। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना हम सबकी जिम्मेदारी है। लोगों को समाज में फैलने वाली कुरीतियों के खिलाफ भी खड़ा हाेना चाहिए, ताकि सभी लोगों में आपसी सौहार्द बना रहे।
विज्ञापन

ये बातें मुफ्ती सुल्लतान रजा ने कहीं। वे मंगलवार को क्षेत्र के पिपरा कनक गांव स्थित बाबा हाजी गौहर अली शाह की मजार के पास आयोजित जलसे को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस्लाम एक मुकम्मल निजाम ए हयात है। इसका दायरा महज इबादत तक सीमित नही है। पूरी दुनिया में अमन-शांति, आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की बेहद जरूरत है। जलसे को मौलाना सोहराब रजा कादरी, मुख्तार आलम निजामी, हाफिज जुहैर रजा, मौलाना हासिम रजा, मौलाना अब्दुल इकराम आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान सद्दाम हुसैन, अब्दुल रजाक, अली गौहर, इमरान शाह, साबीर अली, रााशिद अली, महबूब आलम, राज मलिक, नियाज अहमद, टिकू अली, अरशद रजा, शमसुल होदा, मजीबुल होदा आदि मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें