फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छाए हैं बादल, उमस भरी गर्मी बरकरार

विज्ञापन
सोमवार को उमस भरी गर्मी से बचने के लिए मुंह बांधकर कर व सिर पर टोपी लगाकर आते-जाते यात्री। संवा
विज्ञापन
-सुबह बादल छाने से कुछ देर तक लोगों ने राहत महसूस की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मंगलवार को सोमवार की अपेक्षा मौसम के अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह से ही बादल छाए रहे, लेकिन उमस भरी गर्मी बरकरार रही। मंगलवार की सुबह मौसम में बदलाव आया। उमस भरी गर्मी में पसीने की चिपचिपाहट बनी रहने से लोग परेशान रहे।
दोपहर बाद बादल साफ हुए और तेज धूप निकाल आई। करीब 21 किलोमीटर की गति से हवा चलने से और बादल छाने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम को देखकर बारिश होने की उम्मीद बनी रही, लेकिन दोपहर बाद तेज धूप होने के बाद उमस भरी गर्मी बढ़ गई। 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखें तो अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सोमवार को 39 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान सरगटिया के मौसम विज्ञानी श्रुति वी. सिंह ने बताया कि मंगलवार को सापेक्ष आर्द्रता करीब 85 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 70 प्रतिशत रही। हवा की गति करीब 21 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। दक्षिणी पश्चिमी मानसून उत्तरी बिहार तक पहुंच चुका है। पूर्व उत्तर प्रदेश में मानसून कभी आ सकता है। मानसून आते ही जिले में झमाझम बारिश होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें