फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डेंगू मरीज को आइसोलेट कर मानसिक रोगियों के लिए बनाएं अलग वार्ड

Mon, 11 Sep 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते डीएम उम
विज्ञापन
पडरौना। जिला संयुक्त चिकित्सालय संबद्ध स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज का डीएम ने रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को डेंगू के मरीजों को आइसोलेट करने और मानसिक रोगियों के लिए अलग वार्ड बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र सबसे पहले ओपीडी कक्ष में मरीजों से उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में बात की। इसके बाद पोषण पुनर्वास केंद्र, एक्स-रे कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष, रेडियोलॉजिस्ट कक्ष, टेक्नीशियन कक्ष, महिला वार्ड/पुरुष वार्ड, औषधि वितरण कक्ष, आपातकालीन वार्ड, प्लास्टर कक्ष, दवा स्टोर रुम, बायोमेट्रिक, पीकू वार्ड, विशिष्ट ऑपरेशन वार्ड आदि वार्डों का निरीक्षण किया। उस समय महिला वार्ड में साफ-सफाई चल रही थी। पुरुष वार्ड में डीएम ने मरीजों से दवा और डॉक्टर के नियमित जांच के बारे में जानकारी ली। विशिष्ट ऑपरेशन वार्ड में एक्स-रे कक्ष व आपातकालीन कक्ष में चिकित्सक व स्टाफ मौजूद थे। अस्पताल की सीढ़ियों व बाह्य रेलिंग की सफाई कराने और अस्पताल परिसर में एकत्र पानी को तत्काल हटाने के साथ एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि मानसिक रोग से पीड़ित मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाएं। महिला जनरल वार्डों में महिला मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था करने, बेड की संख्या और नर्स की संख्या बढ़ाने के साथ डेंगू के मरीजों को आइसोलेट रखने की व्यवस्था करें। इस दौरान सीएमएस डॉ. एचएस राय, अपर जिला सूचना अधिकारी राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें