फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नलकूप खराब होने से नहीं हो पा रही 50 एकड़ सब्जी की सिंचाई

विज्ञापन
कसया नगरपालिका परिषद के बाल्मीकि नगर में खराब पड़ा ट्यूवेल। संवाद
विज्ञापन
- तीन महीने से खराब है नलकूप, किसान परेशान
विज्ञापन

- नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर-10 में है नलकूप

कसया। वार्ड नंबर-10 वाल्मीकिनगर में सिंचाई के लिए लगे दो नलकूप खराब हैं। इससे किसानों की लगभग 50 एकड़ सब्जी की खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। यह नलकूप तीन महीने से खराब पड़ा है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी ठीक नहीं कराया गया।

वार्ड नंबर-10 वाल्मीकिनगर (बरवा जंगल) में काफी किसान सब्जी की खेती करते हैं। उन लोगों का व्यवसाय सब्जी की खेती पर ही आधारित है। सिंचाई के लिए एकमात्र संसाधन ट्यूबवेल है। इसी से वह अपने खेतों की सब्जी की सिंचाई करते हैं। किसानों का आरोप है कि करीब तीन महीने से दो ट्यूबवेल खराब पड़ा हैं। इस कारण सब्जी की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। ट्यूबवेल बनवाने के लिए नलकूप विभाग से उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण सब्जी की खेती करने वाले किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन

00000
इस नलकूप के भरोसे किसान करते हैं सब्जी की खेती-
सिंचाई के लिए लगे इन दोनों नलकूपों पर क्षेत्र के करीब 100 किसान आश्रित हैं। इनमें प्रेम यादव, रामप्रवेश कुशवाहा, दामोदर सिंह, राजकिशोर कुशवाहा, रामनरेश सिंह, दिनेश सिंह, पारस सिंह, नारद यादव, श्रीपत, कांता कुशवाहा, विकास सिंह, उमेश, सुरेश, मंजेश श्रीवास्तव, नसरुद्दीन अंसारी, तुलसी कुशवाहा, रामचंद्र कुशवाहा, बालखिला शर्मा, राकेश शर्मा आदि शामिल हैं। इन किसानों ने बताया कि वे सब्जी की खेती करते हैं और सिंचाई का एकमात्र संसाधन ट्यूबवेल है, जो करीब तीन महीने से खराब पड़ा है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक नहीं बन सका।
000000
ये बोले किसान-
सब्जी की खेती ही हम लोगों की आमदनी का मुख्य स्रोत है। सिंचाई सिर्फ ट्यूबवेल से ही होती है। जो करीब तीन महीने से खराब पडा है। इसकी शिकायत कई बार विभाग से की गई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
प्रेम यादव, किसान
00000
इलाके के खेतों की सिंचाई ट्यूबवेल पर ही निर्भर है, लेकिन करीब तीन महीने से खराब हो गया है। हम किसानों की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। सब्जी की खेती काफी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

राकेश शर्मा, किसान
00000

वर्जन
नलकूप को ठीक कराने के लिए आज ही मिस्त्री भेजा गया है। एक नलकूप का टीपीसीज खराब हो गया है। उसे मांगवाया जा रहा है। मिलते ही जल्द ही उसे भी ठीक कराकर चालू करा दिया जाएगा।
दिग्विजयनाथ मिश्रा, जेई, नलकूप विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें