फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने आईजीआरएस की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने आईजीआरएस की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
विज्ञापन

-रात में भी महिला डेस्क पर फरियाद सुनने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/दुदही। एसपी धवल जायसवाल ने बुधवार शाम विशुनपुरा थाने का निरीक्षण किया। इस बीच एसपी ने आईजीआरस की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। रात्रि में भी महिला डेस्क पर फरियाद सुनने लिए थानेदार को आदेश दिया।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी धवल जायसवाल ने विशुनपुरा थाने का निरीक्षण किया। एसपी ने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या, बलवा से संबंधित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। एसपी ने जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन करते हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। रात में महिला डेस्क पर फरियाद सुनने का निर्देश दिया। इसके लिए एक महिला कांस्टेबल के एक साथ पुरुष कांस्टेबल की तैनाती करने को कहा। एसपी ने थाने के सभी बीट के पुलिसकर्मियों सभी जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। एसपी ने मालखाने में रखे बलवा ड्रिल से संबंधित उपकरणों की साफ-सफाई कराने की भी हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें