कुशीनगरमें पत्रकारों से वार्ता करते राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि उनके राज्य में कांग्रेस के अंदर चल रही उठापटक पार्टी का आंतरिक मामला है। इसमें निर्णय कांग्रेस पार्टी को ही लेना है।
वह कुशीनगर स्थित एक होटल में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राजस्थान में अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के सवाल पर कहा कि टेलर मास्टर कन्हैया लाल की हत्या के पीछे किसकी साजिश थी, इसका पता लगाने के लिए एनआईए की जांच चल रही है। हत्या के पीछे कौन लोग थे। एनआईए इसका पर्दाफाश करेगी।
विपक्षी गठबंधन के रुझान के बारे में पूछने पर कहा कि इस संबंध में क्या हो रहा, मैं कुछ नहीं बता सकता। होटल से निकलकर वह पूर्व सांसद राजेश पांडेय के कसया स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया।
इस दौरान रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गौड़, कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक, पूर्व विधायक पवन केडिया, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, विनय राय, राधेश्याम पांडेय, जगदंबा सिंह, जेपी शाही आदि मौजूद रहे।