फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सहफसली खेती से बढ़ेगी किसानों की आय

Mon, 17 Nov 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। बागवानी में वैज्ञानिक तकनीकी से पपीते की खेती कर किसान एक एकड़ में 7 से 8 लाख रुपये की आमदनी कर आर्थिक आय बढ़ा रहे हैं। प्रगतिशील किसान जयसिंह कुशवाहा ने यह बातें नगरपालिका परिषद कुशीनगर स्थित सिसवा महंथ चौराहे पर खेती किसानी को लेकर आयोजित एक चर्चा में कही। गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केन्द्र पिपराइच, गोरखपुर के पूर्व सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता के पपीता की खेती, प्रजाति, बुआई और लागत के बाबत पूछे सवालों का उत्तर देते हुए उन्होंने बताया कि पपीता प्रजाति वेलकम कंपनी -46 है। पौधा की बुआई एक अप्रैल को किया। एक पौधे में 70 से 80 किलो, किसी किसी में 90 से 100 तक उपज हुई है। उन्होंने बताया कि अभी हाल में कृषि विशेषज्ञ सहित किसानों ने मेरी बागवानी में पपीते व सब्जी की खेती देखी। पपीता खेत से ही 25 रुपए किलो बिक जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें