फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इंग्लैंड व कुशीनगर के रोटरी क्लबों के बीच इंटर–डिस्ट्रिक्ट मीटिंग संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। रोटरी क्लब कुशीनगर और इंग्लैंड के रोटरी क्लब रग्बी डंसेमोर के बीच कुशीनगर में एक सार्थक इंटर डिस्ट्रिक्ट मीटिंग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान रोटरी की परंपरा के अनुसार दोनों क्लबों के बीच फ्लैग एक्सचेंज किया गया। साथ ही समाज सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में एक-दूसरे के पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। इससे आपसी सौहार्द, सहयोग एवं मित्रता के संबंध और अधिक मजबूत हुए। इस महत्वपूर्ण अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के सह संरक्षक वाहिद अली, रोटरी क्लब गोरखपुर के पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद कंदोई, रोटरी क्लब रग्बी डंसेमोर के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोटरी क्लबों के बीच सहयोग बढ़ाकर सामाजिक सेवा को नई दिशा देना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें