पडरौना। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने शुक्रवार को कसया स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रबंधक को वहां रहने वाले बुजुर्गों की सुविधा का ख्याल रखने के लिए निर्देश दिया।
अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने बुजुर्गाें से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। बुजुर्गाें को पेंशन समेत राज्य सरकार की तरफ से मिलने वाली सभी सुविधाएं मुहैया कराने और उनका ख्याल रखने के लिए आश्रम के प्रबंधक रज्जू राजा को निर्देशित किया। इस दौरान रिषभ कपूर, सुजीत कुमार दास, रूचि, रमावती प्रजापति, मनोज पांडेय, पंकज कुशवाहा, अरुण कुमार राव, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।