पडरौना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सोमवार को राजकीय महिला शरणालय गोरखपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद कर्मचारियों को शरणालय में समुचित साफ-सफाई करने और महिलाओं को पौष्टिक आहार देने के लिए निर्देश दिए।
अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश शैलेंद्र मणि त्रिपाठी के निरीक्षण में शरणालय की सहायक अधीक्षक रेशमा श्रीवास्तव, नर्सरी शिक्षक शीलू दूबे, कनिष्ठ लिपिक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, आशा रामरती, इंकू, नीलम, बबीता, अनीता, पुष्पा व शबनम खान उपस्थित मिलीं। निरीक्षण के दौरान विभिन्न जिलों के कुल 25 संवासनियां व उनके साथ रह रहे दो बच्चे पाये गए। उनसे उनके खाने पीने के संबंध में जानकारी लेकर शरणालय की समुचित साफ-सफाई करने और वहां रहे रहे महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार देने के लिए निर्देश दिया। संवाद