पडरौना। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने शनिवार को पुलिस लाइन के यूपी 112, कंट्रोल रूम, परिवार परामर्श केंद्र समेत कई अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने यूपी 112 शाखा के पुलिसकर्मियों को रिस्पांस टाइम कम रखने, शिकायत व सूचना पर घटनास्थल पर समय से पहुंचने, शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार रखने व शिकायतों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।
इसके बाद कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी को बताया गया कि जो भी सूचना प्राप्त होती है, उसको तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए समस्या का समाधान कराया जाता है। एसपी ने परिवार परामर्श केंद्र में मामले को त्वरित निस्तारण कराने के लिए शाखा प्रभारी को निर्देश दिया। क्वार्टर गार्ड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने गार्ड ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों की सतर्कता एवं मुस्तैदी का परीक्षण किया। गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की जांच भी की। इसके अलावा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, सभी कार्यालयों, सीसीटीएनएस, गेस्ट हाउस आदि का भी एसपी ने निरीक्षण किया। इस दौरान एएसपी दक्षिणी अभिनव त्यागी, सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय मौजूद रहे।