कप्तानगंज। कसया सीओ ने शनिवार को कप्तागनंज थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बीटों से संबंधित रिकॉर्ड और भूमि विवाद रजिस्टर विवेचना और रात्रि गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। सीओ कुंदन सिंह ने प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति को निर्देश देते हुए कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप ही कार्य किया जाए। विवेचना में तेजी लाएं। विवेचना में ढिलाई करने वाले पुलिस कर्मियों की खैर नहीं होगी। इस दौरान एसएसआई सूर्यभान कुशवाहा, क्राइम प्रभारी अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।