फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंत्येष्टि स्थल का निर्माण शीघ्र पूरा करने का निर्देश

Sun, 04 Aug 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। विकास खंड कसया के ग्राम पंचायत मैनपुर में निर्माणाधीन अन्त्येष्टि स्थल का शनिवार को डीपीआरओ कुशीनगर ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मैनपुर के टोला दीनापट्टी में बन रहे अन्त्येष्टि स्थल का निरीक्षण करने पुरी टीम के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी शनिवार को निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे । ग्राम प्रधान सहित विभागीय जेई एवं अन्य अधिकारियों के साथ कर्मचारियों से जानकारी लेने के बाद हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया और आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यथाशीघ्र कार्य को पूर्ण करने को कहा।इस दौरान ग्राम प्रधान प्रभुनाथ प्रसाद, एडीओ पंचायत चंद्रिका प्रसाद, जेई रुपेश चंद्र आजाद, सचिव पवन गुप्ता, पंचायत सहायक शुभम निगम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें