कसया। नगर के बीआरसी परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का मंगलवार को बीडीओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने बीईओ को अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए।
बीडीओ प्रिंस कुमार सबसे पहले कक्षा छह से आठवीं तक नामांकित छात्राओं की उपस्थिति पंजीका देखा, जिसमें 94 छात्राएं उपस्थित मिलीं। इसके बाद उन्होंने खाद्य सामग्री, विद्यालय के नवीनीकरण और मरम्मत समेत निर्माण कार्य का निरीक्षण कर इसके संबंध में वार्डन जानकारी ली। वार्डन ने बताया कि अप्रैल में कम्प्यूटर कक्ष एवं अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य प्रारम्भ हुआ था। उसका नीव स्तर तक कार्य कराकर माह जून से कार्य बंद कर दिया गया है। उन्होंने बीईओ को कार्यदायी संस्था से संपर्क कर अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान वार्डन डाॅ. अंबु सिंह, बीईओ विजयपाल नारायण त्रिपाठी, अर्चाना, कस्तुरी कुमारी, रसोईया पूजा, गीता, राधिका मौजूद रहे।