फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बांसी नदी की सफाई के लिए ग्राम प्रधान को दिए निर्देश

Tue, 24 Oct 2023 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएम व एसपी ने बांसी नदी का निरीक्षण किया
विज्ञापन

- शैवाल से पट गई है पौराणिक नदी
-डीएम ने कहा -भगवान राम की आस्था से जुड़ी है
संवाद न्यूज एजेंसी

मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के जंगल सिंघापट्टी गांव से होकर गुजर रही पौराणिक महत्व रखने वाली बांसी नदी इस समय शैवाल से पट गई है। इसकी सूचना पर सोमवार को डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। डीएम ने ग्राम प्रधान से तत्काल नदी की सफाई कराने के निर्देश दिए।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष बांसी नदी में स्नान और मेला का आयोजन होता है। बांसी नदी में स्नान करने के लिए दूरदराज से श्रद्धालु डुबकी लगाने आते हैं। अगले माह 26 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। प्रशासन अभी से इसकी तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र, एसपी धवल जायसवाल, एडीएम वैभव मिश्र, एएसपी रितेश सिंह और एसडीएम सदर महात्मा सिंह ने एक साथ पहुंचकर बांसी नदी व इसके घाटों का निरीक्षण किया। बांसी नदी गंदगी से पट गई है। डीएम ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भीम सिंह से तत्काल नदी की सफाई कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि नदी को सूखने नहीं दिया जाएगा। इसमें पानी हमेशा रहे, इसकी व्यवस्था बनाई जाएगी। डीएम ने कहा कि बांसी प्रसिद्ध नदी है। भगवान राम की आस्था से जुड़ी है। इसलिए प्रशासन इसको लेकर गंभीर है।

इस दौरान कोतवाल राज प्रकाश सिंह, बांसी चौकी प्रभारी गौरव वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें