पडरौना। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओं के साथ बुधवार को जिला कारागार देवरिया का निरीक्षण किया। बैरकों, पाकशाला, चिकित्सालय व महिला बैरक का निरीक्षण कर बंदियों के भाेजन, साफ-सफाई, चिकित्सा, सुरक्षा तथा उनको दी जाने वाली विधिक सहायता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जेल अधीक्षक को जेल मेन्यू के अनुसार भोजन, नाश्ता देने के लिए निर्देशित किया।
अपर जिला जज ने बताया कि अगर किसी बंदी की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सरकारी खर्चे पर अधिवक्ता ले सकता है। रिहाई के पात्र बंदियों को रिहा करने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू की गई।
इस अवसर पर चीफ लीगल एड काउंसिल नरेंद्र कुमार मिश्र, असिस्टेंट लीगल एड काउंसिल कमर जहां एवं जिला कारागार के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।