फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए किया प्रेरित

Fri, 17 May 2024 05:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एडीआर भवन में बृहस्पतिवार को पैरा लीगल वॉलंटियर्स की बैठक हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्राधिकरण की तरफ से चलाए जा रहे कार्यक्रम एवं केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में पैरा लीगल वॉलंटियर्स की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी वालंटियर्स को इस बात का ध्यान रखना है कि साधन के अभाव में समाज का कोई भी व्यक्ति न्याय पाने से वंचित न रहे। क्षेत्र में निशुल्क विधिक सहायता चाहने वाले जरूरतमंदों को प्राधिकरण तक पहुंचाने में मदद करें। इस दौरान अनुसुइया सिंह, सफिना खातून, रिंकू शाही, संजय कुमार शाही, अभिमन्यु सिंह, दिनेश यादव, सुधीर कुमार यादव, इकबाल अंसारी, मुस्तफा अंसारी, धनंजय सिंह, मोहम्मद मिकाइल, पैनूल्लाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें