कुशीनगर। बेहतर पुलिसिंग को लेकर एसपी लगातार मातहतों का फेरबदल कर रहे हैं। बुधवार को गैर जिले से आए दरोगा रामविलास सिंह यादव को रामकोला थाने पर,बृजेश कुमार सिंह को तरायासुजान थाने पर, बब्बन यादव को कुबेरस्थान थाने पर, रामशब्द को तमकुहीराज थाने पर, अनिल कुमार राय को पटहेरवा, अंगद कुमार को पडरौना कोतवाली, गंगाराम यादव को खड्डा,नंदलाल सरोज को हाटा कोतवाली,हनुमान सिंह यादव को कप्तानगंज,सुनील कुमार को कसया और वंशनारायण गौड़ को अहिरौली बाजार थाने पर तैनात किया गया है।