संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को एएचटी प्रभारी इंस्पेक्टर आलोक कुमार सोनी को निलंबित कर दिया है। एएचटी प्रभारी इंस्पेक्टर पर अनुशासनहीनता, बैठक से गायब रहना समेत अन्य आरोप लगे थे। चर्चाओं पर गौर करें तो एसपी आवास पर कुछ बहस की भी सूचना मिल रही है। एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि विभागीय कार्य में रुचि न लेना, अनुशासनहीनता, मीटिंग में अनुपस्थित रहने के आरोप में इंस्पेक्टर आलोक कुमार सोनी को निलंबित कर दिया गया है।