फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar: सड़क हादसे की विवेचना करने जा रहे दरोगा की मौत, आनंद शंकर सिंह 1992 में बने थे दरोगा

Tue, 18 Jul 2023 03:58 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के छितईपुर गांव निवासी आनंद शंकर सिंह 1992 बैच के दरोगा थे। वे कोतवाली क्षेत्र के हलका नंबर चार के इंचार्ज थे। शनिवार देर शाम बंधू छपरा के पास बाइक सवार तीन लोगों की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर के पडरौना में पिकअप की टक्कर से शनिवार की रात हुई तीन मौतों के मामले की विवेचना करने जा रहे कोतवाली में तैनात दरोगा आनंद शंकर सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सोमवार की सुबह करीब आठ बजे पडरौना-खड्डा रोड पर बंधू छपरा गांव के पास हुआ। वे जिस हादसे की विवेचना करने जा रहे थे वह भी बंधू छपरा गांव के पास ही हुआ था।

विज्ञापन

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के छितईपुर गांव निवासी आनंद शंकर सिंह 1992 बैच के दरोगा थे। वे कोतवाली क्षेत्र के हलका नंबर चार के इंचार्ज थे। शनिवार देर शाम बंधू छपरा के पास बाइक सवार तीन लोगों की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई थी। आनंद शंकर सिंह सोमवार सुबह बाइक से इस मामले की विवेचना करने जा रहे थे। 

 

तभी उसी स्थान पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि दरोगा विवेचना के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हादसे में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें