रामकोला। थाना क्षेत्र के सपहा महतो टोला में बुधवार की शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर खेत की जोताई कर रहा था। इसी दौरान रोटावेटर में फंसने से चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां स्थिति नाजुक बता डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सपहा महतो टोला निवासी अवधेश की चार वर्षीय बेटी अंशिका गांव के बगल में खेत की तरफ गई थी। वहां सुरेश एक खेत में रोटावेटर से जुताई कर रहे थे। बच्ची उसमें फंस गई। इससे गर्दन, पैर व सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।