फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हनुमानगंज गांव में साइनबोर्ड से दबकर मासूम की मौत

Wed, 14 Feb 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
 आर्यन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
खड्डा। उखाड़कर रखे गए साइन बोर्ड से दबकर मासूम की मौत गई। मंगलवार को घटना के बाद घर वालों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने शव को दफना दिया। घटना की वजह जलकल विभाग के मजदूरों की लापरवाही बताई जा रही है। जबकि पुलिस ऐसी घटना से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के यादव टोले में ग्राम पंचायत की ओर से सीमेंट का साइनबोर्ड लगा था। कुछ दिन पहले गांव में जलकल विभाग का पाइप लगाने के लिए पाइप बिछाने के दौरान साइन बोर्ड उखड़ गया। मजदूरों ने उसे किनारे दीवार के सहारे रख दिया। मंगलवार को विनोद यादव का ढाई वर्षीय बेटा आर्यन साइन बोर्ड के पास खेल रहा था। इस दौरान साइन बोर्ड उसके ऊपर गिर गया। शोर मचाने पर लोग पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बच्चे को सीएचसी तुर्कहा लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आर्यन दो भाइयों मे छोटा था। इसकी मौत के बाद घर वाले शव को दफना दिए। सीओ उमेश चंद भट्टी ने बताया कि ऐसी घटना की जानकारी नहीं है। अगर लोग शिकायत करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें