रामकोला। रामकोला नगर पंचायत के बलुआ निवासी युवक कर्नाटक में काम करने के दौरान गिरकर घायल हो गया था। सिर में गंभीर चोट की वजह से युवक को वहां से घर भेजवाया गया। परिजन गोरखपुर लेकर गए, जहां 19 अक्तूबर को युवक के ब्रेन का ऑपरेशन किया गया। बृहस्पतिवार की सुबह युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बलुआ निवासी शंभू उम्र 32 वर्ष पुत्र विश्वकर्मा गोड़ कर्नाटक में रहकर काम करता था।
वहां काम करने के दौरान वह एक माह पहले ऊपरी तल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। शंभू के साथ रहकर वहां काम करने वाले लोगों ने इसकी सूचना घर वालों को दी और घायल को वहां से घर भेजवाया। सिर में गंभीर चोटें आने की वजह से शंभू के परिजन उसे पहले पडरौना के एक अस्पताल में लेकर गए। परिजन गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार कराने लगे। संवादह