सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
कठकुइयां (कुशीनगर)। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के घोरघटिया निवासी एक व्यक्ति महराजगंज जिले में हुई दुर्घटना के दौरान घायल हो गए थे। उनका केजीएमसी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम घोरघटिया निवासी अमित कुमार श्रीवास्तव (32) बैंक के कार्य से रविवार को महराजगंज के फरेंदा गए थे। वहां से लौटते समय बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए केजीएमसी लखनऊ ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद