संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। बीते छह अप्रैल को सड़क दुर्घटना में घायल साइकिल सवार महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला के पति की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज विधिक कार्रवाई में जुटी है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पेमली निवासी श्रवण सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि बीते छह अप्रैल को खड्डा क्षेत्र के भैसहां मेला से साइकिल पर पत्नी कुसुमलता (45) को बैठाकर घर जा रहे थे। इसी दौरान मठिया गांव के पास अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे पत्नी कुसुमलता गंभीर रूप से घायल हो गई। उनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि मृतक महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।