पटहेरवा। क्षेत्र के रजवटिया गांव के पास सोमवार की शाम करीब चार बजे साईकिल सवार किशोर कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग उसे फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बैरागापट्टी पट्टी गांव निवासी रिजवान (15) पटहेरवा थाना क्षेत्र के रजवटिया गांव स्थित मामा के घर रहता था। वे सोमवार की दोपहर मामा के घर से पटहेरवा की तरफ जा रहा था। अभी गांव के सामने एनएच पर पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही एक कार ने उसे ठोकर मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।