फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट में घायल की मौत, पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ाई

Mon, 11 Mar 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। शादी समारोह में भोजन के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के प्रयास के मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया है। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मिश्रौली निवासी 35 वर्षीय श्रीराम कुशवाहा गांव के एक व्यक्ति के घर 4 मार्च को शादी समारोह में शामिल होने गए थे। भोजन के दौरान गांव के कुछ युवकों ने उनकी पिटाई कर दी थी। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घर वाले सीएचसी पर ले गए, जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। घर वालों ने लखनऊ के एक अस्पताल में श्रीराम को भर्ती कराया था। शनिवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में श्रीराम की पत्नी सरस्वती देवी की तहरीर पर गांव के रोशन लाल, सुमंत, नेहरू लाल, रीता, ब्रजनरायण, बबिता पर हत्या के प्रयास का पुलिस ने केस दर्ज किया था। श्रीराम की मौत के बाद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या की धारा बढ़ा दी है। रोशनलाल को पुलिस जेल भिजवा चुकी है, बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। विशुनपुरा के इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान ने बताया कि एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। दूसरे आरोपी को हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-
24 घंटे में दो बार बदली धारा
-श्रीराम कुशवाहा मारपीट में घायल हुए तो दूसरे दिन पुलिस ने काफी दबाव के बाद आरोपियों पर प्राण घातक हमले का केस दर्ज किया। लखनऊ में इलाज के दौरान शनिवार को दिन में श्रीराम कोमा में चले गए तो पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई और रात को हत्या की धारा लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें