फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत

Wed, 01 May 2024 04:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के मठिया प्रसिद्ध तिवारी चौराहे पर रविवार की शाम करीब सात बजे बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार 50 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार की शाम छह बजे इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। मृतक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके दो बेटा और चार बेटियां हैं। मौत के बाद घर पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

जटहा थाना क्षेत्र के खेसिया निवासी 50 वर्षीय विजेंद्र यादव अपनी साइकिल से रविवार की शाम मठिया शाखा नहर पकड़कर घर आ रहे थे। मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव के सामने पडरौना की तरफ से जा रहे एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे विजेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजवाया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार की शाम छह बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें