फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल किशोर की मेडिकल कॉलेज में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल किशोर की मेडिकल कॉलेज में मौत
विज्ञापन

टेकुआटार। छह सितंबर को जखनी गांव के निकट सड़क हादसे में घायल किशोर की भी मेडिकल कॉलेज में सोमवार की रात मौत हो गई। घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है।
कसया थाना क्षेत्र के कुरहवा गंगाछपरा गांव के निवासी बुद्धू का 12 वर्षीय पुत्र अजय और राजकुमार का इसी उम्र का पुत्र रिशु एक ही साइकिल से अहिरौली बाजार जा रहे थे। रामकोला-कसया मार्ग पर जखनी गांव के निकट पीछे से तेज रफ्तार में आ रही लग्जरी कार की चपेट में आने से अजय की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि रिशु गंभीर रूप से घायल हो गया था। आसपास के लोगों ने उसे कसया सीएचसी भेजवाया था। वहां रिशु की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात रिशु की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें