पडरौना। जिले के विभिन्न स्थानों पर बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगाें को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के पीएनएम इंटर काॅलेज परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता शिविर लगा। इसमें लोगों को पीएम स्वनिधि योजना, विश्वकर्मा कल्याण योजना, अंत्योदय कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन व आवास योजना की समीक्षा की गई। इस दौरान चेयरमैन शत्रुमर्दन प्रताप शाही, राधेश्याम पांडेय, ईओ अमित कुमार सिंह, जेई संतोष भारद्वाज, नंदलाल पाठक, मनंजय तिवारी, रामवृक्ष गिरी, विजय शंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौजी, हथिया और लंगड़ी विशुनपुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम हुआ। इसमें खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने आयुष्मान, पीएम सम्मान निधि, पीएम आवास के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया।
इस दौरान पूर्व विधायक दीपलाल भारती, मनोज जायसवाल, विनीत यादव, संग्राम यादव, विजयलक्ष्मी मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव, मुन्नी गिरी, दिग्विजय शर्मा, नितेश गुप्ता, सिब्बन शर्मा, सुभाष भारती, केदारी गुप्ता, मोहित उपेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मठिया गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, नूतन मिश्र, ग्राम प्रधान हरिकेश तिवारी, रामराज कुशवाहा, एडीओ पंचायत मजरूल हक, जेई विद्युत विभाग रविंद्र कुमार वर्मा, हरेंद्र तिवारी, राजेंद्र पांडेय, देवराज शर्मा आदि मौजूद रहे।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा भड़सर नारायण और कारीतीन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चौपाल लगा। इसमें सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा सदैव राष्ट्रवाद और विकासवाद की संकल्पना को लेकर चलने वाली पार्टी है। इसमें हर जाति धर्म के सभी लोगो को का समुचित विकास हो रहा है। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों में प्रमाण-पत्र वितरित कर बाल विकास पुष्टाहार विभाग की तरफ से गर्भवती महिलाओं का गोदभराई कर छोटे बच्चो का अन्नप्राशन संस्कार कराया। कार्यक्रम का संचालन आनंद मिश्रा ने किया।
इस दौरान बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ला, राधेश्याम पासवान, अनिल सिंह, अंकित उपाध्याय, संजय यादव, रामानुज मिश्रा, निखिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।