फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अधिवक्ताओं को स्व-गणना पोर्टल पर पंजीकरण की दी गई जानकारी

Thu, 14 May 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। कलक्ट्रेट सभागार में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया के तहत बुधवार को अधिवक्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

एडीएम वैभव मिश्र की ओर से अधिवक्ताओं को स्व-गणना पोर्टल पर पंजीकरण, लॉगिन, परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज करने व ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि डिजिटल स्व-गणना प्रणाली से जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनेगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज का जागरूक वर्ग है और उनकी सहभागिता से आमजन को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने में सहायता मिलेगी। अधिवक्ताओं से स्वयं स्व-गणना करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। स्व-गणना से संबंधित तकनीकी बिंदुओं एवं आमजन की संभावित समस्याओं के समाधान की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें