फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पंचायत सहायकों को दी गई संचारी रोग से बचाव की जानकारी

Fri, 29 Mar 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार को विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 30 अप्रैल तक गांव में जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अनुराग शर्मा ने कहा कि एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक गांव में दस्तक संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें लोगो को जागरूक करना है। उन्होंने कहा की नियमित नालियों की सफाई, जलनिकासी, झाड़ियों की कटान, तालाबों की सफाई कराया जाएगा। एडीओ पंचायत भगवंत कुशवाहा ने कहा कि प्रशिक्षण में जो भी निर्देश दिए गए हैं, उसका पालन सभी पंचायत सहायक करेंगे। इस दौरान ब्लॉक प्रबंधक दीपक कुमार, अमरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें