फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किसानों को आय बढ़ाने की दी जानकारी

Sat, 24 Feb 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार। क्षेत्र के बभनौली स्थित किसान सहकारी समिति परिसर में किसान गोष्ठी हुई। इसमें किसानों को उनकी आय बढ़ाने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक अनुराग सिंह ने कहा कि गन्ना की खेती आधुनिक विधि से करें। इसके साथ सहफसली की खेती करें। गन्ने का बीज, खाद व कीटनाशक का प्रयोग अनुपात में करें। जैविक खाद का प्रयोग करें। कृषकों ने किसानों को गन्ना की खेती के लिए आवश्यक कीटनाशक व खाद की सूची भी उपलब्ध कराई जा रही।गोष्ठी को ध्रुव सिंह ने भी किसानों को संबोधित कर गन्ना की उन्नतिशील खेती टिप्स दिए। अंत में प्रधान प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने सभी वैज्ञानिक और किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया। गोष्ठी का संचालन रविकांत ने किया।इस दौरान किसान विनोद सिंह, काशीनाथ राव, रणजीत सिंह, मनीष कुमार, शिव नारायण राय, नगीना प्रसाद, हरिश्चंद्र, हरीशंकर तिवारी, रामनरेश, कन्हैया पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें