फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एकमुश्त समाधान योजना के बारे में दी गई जानकारी

Sun, 19 Nov 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक सभागार में रविवार को सांसद की अध्यक्षता में कैंप लगा। इसमें एकमुश्त समाधान योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि विभिन्न आर्थिक कारणों से कई उपभोक्ताओं ने विद्युत बिल समय से जमा नहीं किया है। इसके चलते बिजली निगम ने बिजली बिल के साथ ब्याज लगा दिया है। इससे उपभोक्ता परेशान थे। उनकी इस समस्या को देखते सरकार ने एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। यह योजना 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। इस योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ लेना चाहिए। कैंप को खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, एसडीओ रूपेश कुमार कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, प्रधानसंघ के जिलाध्यक्ष संतोषमणि तिवारी, अजय गोविन्द राव शिशु ने संबोधित किया। इसके बाद कैंप में आए 24 उभोक्ताओं ने बिजली का 2.65 लाख रुपये जाम कर एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाया।
विज्ञापन

इस दौरान बृजेश कुमार मिश्र, जेई अमन कुमार, भीम यादव, बीरेंद्र, मनिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें