मथौली। मोतीचक ब्लॉक सभागार में बुधवार को पीएम किसान उत्सव दिवस एवं जायद गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें किसानों को जायद फसल नकदी फसल के बारे में जानकारी दी।
एडीओए प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सरसों, उरद, मूंग, मुंगफली मटर की फसल पर चर्चा की। बीडीओ फुलचंद सरोज ने बताया कि रबी की फसल बोने से किसानों की खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। इससे किसानों को दोहरा लाभ मिलता है। क्षेत्र के रामनयन सिंह, अच्छे लाल, सेवालाल आदि किसानों ने बताया कि ये फसलें तुरंत बिक जाती हैं। गोष्ठी की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मोतीचक अर्चना सिंह ने की और संचालन निरंजन सिंह ने किया। इस दौरान अनवारुल हक, राजकुमार, प्रभात सिंह, अमित यादव, प्रदीप सिंह उर्फ पिंटू सिंह, धर्मेंद्र, तेज प्रताप, नर्मदा सिंह, आकाश सिंह, जय हिंद, बंटी गुप्ता, संजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।