पडरौना। हाटा ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें दिव्यांग बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।
हाटा बीईओ उदयशंकर राय ने कहा कि चिन्हित दिव्यांग बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। इसके अलावा उन्हें मेडिकल प्रमाण पत्र, दिव्यांगता उपकरण समेत अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जाता है। जो बच्चे अधिक दिव्यांग हैं उन्हें पढ़ाने के लिए विभाग की तरफ से विशेष व्यवस्था की जाती है। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक शिव कुमार ने दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन, नामांकन और समर्थ ऐप पर प्रतिदिन उपस्थिति समेत अन्य बिंदुओं की जानकारी दी। इस दौरान बलवंत बहादुर, इंद्रसेन पांडेय, महीश राम त्रिपाठी, अरुण मिश्र, मुकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।