फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नुक्कड़ नाटक के जरिए दी जल संरक्षण की जानकारी

Thu, 14 Sep 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, नमामि गंगे ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की तरफ से तमकुहीराज क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें नुक्कड़ नाटक कर जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

तमकुहीराज क्षेत्र के सपही टड़वा, बभनौली और विशनपुर गांव में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबंधित करते हुए डीपीएमयू के वरिष्ठ समन्वयक मोहम्मद सफी ने कहा कि पानी के बिना जीवन संभव नहीं है। इसका दुरुपयोग आने वाली पीढ़ी को संकट में डाल सकती है। इसलिए लोगों को जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके बाद संगठन से जुड़े लोगों ने नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता संबंधी मेला प्रदर्शनी व प्रोजेक्टर के माध्यम से जल जीवन मिशन आदि के बारे में जागरूक किया। इस दौरान डीपीसी राजिक अली, एडीपीसी अहमद खान, अनुराग ओझा, आजाद खान, अरविंद यादव, राजमंगल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें