फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: होटलों पर छापे की सूचना लीक, खाली हाथ लौटी पुलिस

Thu, 13 Jun 2024 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के होटल और गेस्ट हाउस पर मंगलवार की रात पुलिस के छापे से पहले सूचना लीक हो गई। इसके चलते पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। इसकी चर्चा पूरे दिन नगर में रही।
विज्ञापन

नगर में संचालित हो रहे होटल एवं गेस्ट हाउस में मंगलवार की रात को सीओ कुंदन सिंह के नेतृत्व में छापा मारा गया। लेकिन, कोई हाथ नहीं लगा। हालांकि, नगर के होटल संचालकों में खलबली मची रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस सख्ती बरते तो अवैध धंधे में लिप्त होटल और गेस्ट हाउस में होने वाले देह व्यापार के धंधे पर रोक लग सकती है। सोमवार को पुलिस बरवा फार्म के पास जिस होटल से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, वह होटल कुछ ही दिन पहले चालू हुआ था। नगर में संचालित एक गेस्ट हाउस संचालक की मुखबिरी पर पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि नगर में 12 होटल व गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया था। लेकिन, कोई नहीं मिला। देह व्यापार के धंधे में लिप्त होटल संचालकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें