इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की नई शाखा खुली
कसया। अहिरौली चौराहे पर बुधवार को पोस्ट ऑफिस की तरफ से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखा का उद्घाटन शाखा प्रबंधक पडरौना अभिषेक शुक्ला ने किया। इस मौके पर अभिषेक शुक्ला ने कहा कि ग्राहकों को खाता खोलने, जमा निकासी और लेनदेन के लिए दूर नही जाना पड़ेगा। इस दौरान पोस्ट मास्टर उपेंद्रनाथ मिश्रा, सत्यम मिश्रा, उदय सिंह, मुन्ना मिश्रा, अजीत मिश्रा, राजकुमार मद्धेशिया, मगन आदि मौजूद रहे। संवाद