अहिरौली बाजार। रामकोला विधान सभा क्षेत्र के बोदरवार मंडल के ग्राम सभा जगदीशपुर और पकड़ी में बुधवार को सांसद विजय कुमार दुबे ने राष्ट्र व्यापी सदस्यता अभियान के तहत युवाओं और गांव के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। पार्टी की ओर से जारी नंबर-8800002024 पर मिस्ड कॉल कराकर उन्होंने लोगों को सदस्य बनाया।
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। सभी परिवार को सदस्य बनाने पर जोर दें। आत्म निर्भर और विकसित भारत के संकल्प को लेकर देश आगे बढ़ रहा है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बोदरवार राजेश गुप्ता ने की तथा संचालन जितेन्द्र मिश्र ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रविन्द्र प्रसाद, शेषमणि गौड़, विचित्र मणि पांडेय, निखिल उपाध्याय, मुक्तेश्वर चौबे, बबलू राय, सुवंश सिंह, आनन्द सिंह, कनकलता सिंह, सचिदानंद सिंह, धीरज सिंह, मोनू कन्नौजिया, रामदयाल विश्वकर्मा, सेतवान सिंह, संजय यादव, संदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।