फाजिलनगर। विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर लोगों का आक्रोश बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं सपा नेता राजन शुक्ला के नेतृत्व में लोगों ने बिजली उपकेन्द्र फाजिलनगर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। जनहित सेवा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, नंदलाल विद्रोही, छात्र संघ महामंत्री सुनील आर्य आदि मौजूद रहे। एसडीओ श्याम जायसवाल ने कहा कि बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने ध सरकार के खिलाफ नारेबाजी की पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया गया है।