फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साड़ी के साथ शूट की बढ़ी मांग

Sat, 18 Apr 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना शहर में कपड़े की खरीदारी करते महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। सहालग शुरू होने के करीब एक सप्ताह पहले से बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। महिलाएं साड़ियों के साथ-साथ शूट की खरीदारी कर रही हैं। यह नहीं डॉल में देने के लिए दुल्हन को साड़ी के साथ शूट देने का भी प्रचलन बढ़ा है। कपड़ा व्यापारी कौस्तुभ चाहड़िया, सज्जन अग्रवाल, जगदंबा अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान फैशन ट्रेंड्स में साड़ी के साथ शूट की मांग में बढ़ोतरी देखी जा रही है। युवतियों और महिलाओं में आर्ट सिल्क, जरी और सीक्वेंस वर्क वाली साड़ियां अधिक पसंद की जा रही हैं। इसके अलावा हल्की और आरामदायक जॉर्जेट साड़ियां युवा लड़कियों की पहली पसंद बनी हुई हैं, जबकि मैच्योर महिलाएं जयपुरी और सिल्क साड़ियों को प्राथमिकता दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें