फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अधूरा पुल बना कमलेश की मौत की वजह, ग्रामीणों में आक्रोश

Tue, 22 Sep 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जवही मलही एहतमाली में शव मीलने की सूचना पर जांच करती तरया सुजान पुलिस।संवाद
विज्ञापन
तमकुहीरोड। थाना क्षेत्र में रविवार को जवही मलही मुस्तकिल के 21 वर्षीय कमलेश मुसहर की झरही नाले में डूबकर मौत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि झरही नाले पर अधूरा पड़ा पुल व बगल से आवाजाही के लिए बनाया गया संकरा रास्ता हादसे की वजह बना। अगर जिम्मेदारों ने अधूरे पड़े पुल के पास आवाजाही के लिए चौड़ा व सुरक्षित रास्ता बनाए होते तो कमलेश की जान नहीं गई होती है। गौरतलब है कि गांव निवासी 21 वर्षीय कमलेश रविवार को साथियों के साथ खेलने के लिए झरही नाले के किनारे गया था।खेलते समय उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और नाले में उतरकर कुछ युवकों ने उसे झरही नाले से बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। संवाद

जवही मलही एहतमाली में शव मीलने की सूचना पर जांच करती तरया सुजान पुलिस।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें