फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आयकर विभाग ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

Sat, 13 Apr 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। लोकसभा निर्वाचन को देखते हुए आयकर विभाग के कंट्रोल रूम की तरफ से टोल फ्री नंबर और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग की तरफ से कंट्रोल रूम स्थापित किया है। टोल फ्री नम्बर 1800 180 7540 और व्हाट्सएप नंबर 6388736373 पर निर्वाचन को प्रभावित करने के उद्देश्य से प्रयुक्त नकदी एवं काले धन संबंधी शिकायत की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा फैक्स नम्बर- 0522-2233306 पर भी शिकायत और सूचना दी जा सकती है। संवाद
विज्ञापन


0
मतदान दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित
पडरौना। एक जून को मतदान दिवस के दिन जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह जानकारी जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी और प्रमुख सचिव उप्र शासन के निर्देश पर लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए मतदान दिवस को अवकाश घोषित किया गया है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 में किसी भी व्यवसाय, व्यापार, औद्योगिक प्रतिष्ठान और ऐसी अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इसके लिए एक जून को मतदान दिवस के दिन जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। संवाद

0

टीमों का सुपरविजन करेंगे डिप्टी कलेक्टर आशुतोष
पडरौना। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में कंट्रोल रूम में स्थापित कमांड एवं कंट्रोल सेंटर डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर, आदर्श आचार संहिता, एकल विंडो काउंटर, सी-विजिल, वीडियो अवलोकन टीम, एमसीएमसी टीम आदि टीमों के सुपरविजन के लिए डिप्टी कलेक्टर आशुतोष को प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है। यह जानकारी डीएम उमेश मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि नामित प्रभारी अधिकारी इन टीमों में किसी भी प्रकार का प्रस्ताव, मांग पत्र आशुतोष, डिप्टी कलेक्टर के माध्यम से ही अद्योहस्ताक्षरी एवं अपर जिलाधिकारी को प्रस्तुत किया जाएग। संवाद
विज्ञापन


0

13 से 29 अप्रैल के बीच वितरित होगा राशन
पडरौना। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 में आच्छादित अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण 13 से 29 अप्रैल के मध्य होगा। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में 117136 अन्त्योदय और 595204 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें